, March 20 -- श्री कुमार ने कहा कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक दो लोगों की अवैध संपत्ति जब्ती से जुड़े 21 करोड़ रुपये के मामले ईडी को ट्रांसफर किए गए हैं, जिससे इन पर प्रीवेंशन ऑफ मॉनी लॉड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत उचित कार्रवाई हो सके। दोनों मामले प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में आवामी लीग एवं वैशाली सहकारिता बैंक में 101 करोड़ रुपये की गड़बड़ी से जुड़े मामले की जांच चल रही है। इसके मुख्य अभियुक्तों में शामिल बीएसएनएल कर्मी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले तीन आरोपियों सैयद शाहनबाज, शौकत अली और रजनीकांत को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस वर्ष जनवरी में बैंक और डाक विभाग से जुड़े एक मामले में 12 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त तत्कालीन सब-पोस्टमास्टर चंद्रशेखर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित