, April 1 -- दरभंगा प्रमंडल में 1,82,744 दस्तावेजों के साथ 832.50 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 732.71 करोड़ रुपये (88.01 प्रतिशत) तथा कोशी प्रमंडल में 89,433 दस्तावेजों के माध्यम से 386.17 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 337.76 करोड़ रुपये (87.46 प्रतिशत) राजस्व प्राप्त किया गया।समग्र रूप से राज्य में कुल 15,93,526 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिसके तहत 8,250.00 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 7,919.66 करोड़ रुपये की प्राप्ति दर्ज की गई, जो कुल 95.99 प्रतिशत है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 15,93,526 दस्तावेजों का उपस्थापन हुआ, जबकि वर्ष 2024-25 में यह संख्या 17,51,510 थी। इस प्रकार दस्तावेज उपस्थापन में 09 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, प्रति दस्तावेज आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2025-26 में प्रति दस्तावेज औसत आय 49,699 रुपये रही, जो पिछले वर्ष के 43,670 रुपये की तुलना में 13.80 प्रतिशत अधिक है।

विभागीय सचिव अजय यादव ने कहा कि मंत्री, मुख्यालय स्थित निबंधन महानिरीक्षक, मुख्यालय के पदाधिकारियों तथा जिलों के निबंधन पदाधिकारियों के सतत एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप निर्धारित राजस्व लक्ष्य से अधिक की प्राप्ति संभव हो सकी है।वित्तीय वर्ष के अंतिम कार्यदिवस पर 14,905 दस्तावेजों का निबंधन किया गया, जिससे एक दिन में 107.74 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो एक सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है।अवकाश के दिनों के साथ ही साथ जनवरी 2026 से मार्च तक रविवार अवकाश में कार्यालय खुले रहने से यह लक्ष्य प्राप्त हो पाया है। अनुश्रवण के लिये मुख्यालय स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी। एसीसी काउंटर में बिना किसी भी अवरोध के ई-स्टाम्प की बिक्री होती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित