, March 27 -- ऑनलाइन नामांकन के लिये चयनित 70155 छात्रों में से मात्र 53479 छात्रों का नामांकन हो सका है। इसको देखते हुए 10 अप्रैल तक नामांकन की तिथि विस्तारित की गई है।

प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों के पास पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि ऑनलाइन चयनित सभी छात्रों का विस्तारित तिथि तक संबंधित विद्यालयों में नामांकन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन विद्यालयों द्वारा नामांकन करने में शिथिलता बरती जा रही है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने आरटीई कानून के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 फीसदी अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों नामांकन करने के लिए 20 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित किया था। इसके बावजूद सभी चयनित बच्चों का नामांकन नहीं हो पाया था। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर 10 अप्रैल तक नामांकन करने की तिथि बढ़ा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित