, Sept. 19 -- विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत 123 सीसीटीवी कैमरा गैर कार्यरत प्रतिवेदित है जिसके लिए सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। थाने के लगभग 40 कैमरा खराब बताया गया जिसे अगली बैठक के पूर्व ठीक कर लेने का निर्देश दिया गया।बैठक में लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा-वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि तीन स्थलों पर मोबाइल नेटवर्क विस्तार के लिए भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है, जबकि चार स्थलों के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है।

भारत सरकार दूरसंचार के द्वारा तीन नए जगहों के सिग्नल की जांच कर ली गई है तथा शेष चार स्थलों पर टावर लगाने हेतु पूर्व की स्वीकृति के आलोक में जिला प्रशासन के द्वारा भूमि आबंटित कर दी गई है।नए स्थलों में लठिया कोडासी, हनुमान स्थान एवं श्रृंगी ऋषि धाम है जहां की जांच दूर संचार द्वारा की गई है।

विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान गंभीर प्रकृति के कांडों, विशेषकर हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, फिरौती के लिये अपहरण, पॉक्सो, एससी/एसटी एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों के दर्ज एवं निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट की कार्रवाई तथा कुर्की-जप्ती के तामिला में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित