, May 31 -- नागरिक अपने आवेदन एवं शिकायतें निकटतम अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर 9264447449 तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 155304 के माध्यम से भी शिविर आयोजित होने से पूर्व अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वार्डवार आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में संबंधित वार्ड के कर संग्राहक, सफाई पर्यवेक्षक एवं सफाई निरीक्षक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त संबंधित अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी अपने प्रत्यक्ष निर्देशन में शिविर की सभी तैयारियों एवं संचालन की निगरानी करेंगे।

सहयोग शिविर का आयोजन संबंधित वार्ड एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, महापौर, उप महापौर, वार्ड पार्षद एवं पटना जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसमस्याओं के समाधान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

पटना नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज कराएं, जिससे उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित