, Aug. 2 -- पाटलिपुत्र अंचल में सभी 16 सफाई निरीक्षकों सहित कुल 36 सफाई कर्मियों ने संयुक्त रूप से बुद्ध मार्ग, बैंक रोड, छज्जूबाग, गांधी मैदान, गोलघर, आशियाना-दीघा रोड, शेखपुरा सब्जी मंडी एवं अटल पथ सहित प्रमुख मार्गों की व्यापक सफाई की। अभियान के दौरान चार टाटा-407, एक हाइवा, दो जेसीबी एवं पांच ट्रैक्टर की सहायता से लगभग 65 टन कचरे का उठाव किया गया।कंकड़बाग अंचल में छह सफाई निरीक्षकों सहित कुल 19 सफाई कर्मियों ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, 90 फीट रोड, योगीपुर सम्प हाउस, हनुमान नगर साईं मंदिर, विजय नगर, विवेक विहार एवं कांटी फैक्ट्री क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। एक जेसीबी, एक हाइवा एवं एक मिनी हाइवा की सहायता से लगभग 30 टन कचरे का निष्पादन किया गया।

बांकीपुर अंचल में 11 सफाई निरीक्षकों एवं 10 सफाई कर्मियों ने मैकडोवेल गोलंबर, पृथ्वीराज चौराहा, जनक किशोर रोड, नाला रोड, बारी पथ तथा अशोक राजपथ की सफाई करते हुए लगभग 28 टन कचरे का उठाव किया। इस अभियान में दो हाइवा, तीन मिनी हाइवा तथा दो जेसीबी का उपयोग किया गया।

पटना सिटी अंचल में सभी आठ सफाई निरीक्षकों के साथ 28 सफाई कर्मी अभियान में शामिल हुए। टीम ने सब्जी मंडी आरा मशीन से सिटी चौक, जनता रोड से अशोक राजपथ, पटना साहिब स्टेशन से मालसलामी होते हुए पुनः अशोक राजपथ, गुरु गोविंद सिंह पथ, मंगल तालाब एवं सिटी स्कूल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान तीन टाटा-407, दो जेसीबी, एक बॉबकैट, आठ ई-कार्ट एवं एक ओपन टिपर की सहायता से लगभग 14 टन कचरे का उठाव किया गया।

अजीमाबाद अंचल में सभी 12 सफाई निरीक्षकों एवं 22 सफाई कर्मियों ने नरकट घाट, नवाब बहादुर रोड, सदर गली, अशोक चक्र गली, कश्मीरी कोठी, गुलजारबाग स्टेशन रोड एवं सुदर्शन पथ की सफाई की। सात टाटा-407, छह जेसीबी, एक योद्धा वाहन, एक हाइवा एवं एक पोकलेन मशीन की सहायता से लगभग 24 टन कचरे का निष्पादन किया गया।

नूतन राजधानी अंचल में सभी 16 सफाई निरीक्षकों एवं 24 सफाई कर्मियों ने मिलकर पटना जंक्शन रोड, एग्जीबिशन रोड, बंदर बगीचा, मौर्य लोक परिसर, सहदेव महतो मार्ग, राजेश पथ, बोरिंग रोड चौराहा एवं हड़ताली मोड़ सहित प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। दो हाइवा, छह जेसीबी तथा आठ ओपन टिपर के माध्यम से लगभग 74 टन कचरे का उठाव किया गया।

उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मियों के संघ द्वारा जारी हड़ताल के बावजूद पटना नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहा है।

सफाई अभियान में लगे कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी अंचलों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए अधिकांश सफाई एवं कचरा उठाव कार्य रात्रिकाल में संचालित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित