, Sept. 21 -- संपत्ति कर संग्रहण के मामले में भी पटना नगर निगम ने पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। 1 अप्रैल से 20 सितंबर 2025 के बीच कुल 1,49,382 संपत्तिधारकों से 51.25 करोड़ रुपये संपत्ति कर प्राप्त हुआ था।वहीं, 1 अप्रैल से 20 सितंबर 2026 की समान अवधि में 1,57,759 संपत्तिधारकों से कुल Rs.65.61 करोड़ संपत्ति कर की वसूली की गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष 8,377 अधिक संपत्तिधारकों से संपत्ति कर प्राप्त किया गया है। इसके परिणामस्वरूप संपत्ति कर संग्रहण में लगभग Rs.14.36 करोड़ की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर संग्रहण को बढ़ाने के साथ-साथ कर दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों को चिन्हित करने एवं उनका नियमानुसार संपत्ति आकलन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए निगम की टीमें फील्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर रही हैं।

अभियान के तहत नए संपत्ति आकलन, लंबित कर के भुगतान, संपत्ति विवरण के सत्यापन तथा कर निर्धारण से संबंधित मामलों पर एक साथ काम किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, राजस्व संवर्द्धन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए फील्ड टीमों की सक्रियता बढ़ाई गई है।

पटना नगर निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक संपत्तियों को कर के दायरे में लाया जाए और संपत्ति कर से संबंधित प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाए। अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार फील्ड स्तर पर टीमों एवं संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित