, May 6 -- संभावित वर्षा को देखते हुए जल निकासी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। निगम की ओर से पांच सुपर सकर मशीनें तैनात की गई है, जिनमें से चार मशीनें गांधी मैदान परिसर के भीतर रहेंगी। इसके अलावा रामगुलाम चौक पर 83 एचपी एवं 10 एचपी के दो पंप सेट लगाए गए हैं। परिसर के भीतर 22 एचपी का एक तथा 10 एचपी के दो पंप सेट के साथ चार मिनी सक्शन मशीनों की भी व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा के लिए पटना नगर निगम द्वारा चार "निगम नीर" वाहन एवं आठ वाटर टैंकर गांधी मैदान परिसर में लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गेट संख्या 7 एवं 10 पर स्थित स्थायी प्याऊ से भी निगम कर्मियों द्वारा लगातार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में तीन पिंक टॉयलेट एवं पांच लू कैफे विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही गेट संख्या 7 के समीप स्थित ग्रीन टॉयलेट की नियमित साफ-सफाई के लिए भी निगम कर्मियों की तैनाती की गई है।

पटना नगर निगम की ओर से शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य समारोह में आने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा किसी भी आपात परिस्थिति से त्वरित रूप से निपटना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित