, May 4 -- नगर निगम ने पहले से ही शहर के विभिन्न अंचलों में उन सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली है, जहां जल जमाव की संभावना अधिक रहती है।
नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए आवश्यकतानुसार उच्च क्षमता वाले पंपों की तैनाती की गई है। साथ ही, कैचपिट और नालों की सतह को लगातार साफ किया जा रहा है एवं निरंतर सफाई कराई जा रही है, ताकि जलनिकासी निर्बाध रूप से जारी रह सके। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी स्थिति में जल का ठहराव लंबे समय तक न बने।
नगर निगम का कंट्रोल रूम भी 24x7 सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। टोल-फ्री नंबर एवं व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों जैसे जलजमाव, वृक्ष गिरना, मैनहोल आदि का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। इसके लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
पटना नगर निगम ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मानसून के दौरान और उसके पश्चात भी जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। निगम की प्राथमिकता है कि शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पटना में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित