, July 27 -- नूतन राजधानी अंचल में गर्दनीबाग रोड नंबर-1, कच्ची तालाब, अपूर्वा चौराहा, चैनपुर बेला, जयप्रकाश नगर, दोपुलवा, जक्कनपुर, भरतलाल टेंट हाउस रोड, यारपुर स्लम, एएन कॉलेज, दमदम पार्क तथा गोरिया टोली सहित विभिन्न इलाकों में सघन सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान में 276 सफाई कर्मियों के साथ 8 क्लोज टिपर, 4 ओपन टिपर, 4 जेसीबी और 7 हाथ ठेला गाड़ियों को लगाया गया। इस दौरान करीब 10 टन कचरे का उठाव किया गया।बांकीपुर अंचल के वार्ड संख्या 38, 39 एवं 42 के अंतर्गत ठाकुरवाड़ी चूड़ी मार्केट, खेतान मार्केट तथा दिनकर गोलंबर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें प्रत्येक टीम में 50-50 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया। सफाई कार्य में 7 क्लोज टिपर, 6 ई-कार्ट, 2 टाटा-407 एवं 2 बॉबकैट लगाए गए। अभियान के दौरान लगभग 15 टन कचरे का उठाव किया गया।
कंकड़बाग अंचल में लगभग 200 सफाई कर्मियों ने मीठापुर मेन रोड, बस स्टैंड ढलाई रोड, 70 फीट रोड, भूपति रोड, शालीमार एवं एनटीपीसी क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कई कूड़ा प्वॉइंट हटाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। सफाई अभियान में 2 हाइवा, 8 मिनी हाइवा, 3 बॉबकैट, 1 स्प्रिंकलर एवं 2 जेसीबी की सहायता ली गई। अभियान के दौरान करीब 15 टन कचरे का निष्पादन किया गया।
पटना सिटी अंचल में जल्ला मंदिर से सती चौराहा होते हुए महादेव स्थान तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्य में 12 सफाई कर्मियों के साथ 2 बॉबकैट, 1 टाटा-407 तथा 5 हाथ ठेला गाड़ियों को लगाया गया। अभियान के दौरान लगभग 05 टन कचरे का उठाव किया गया तथा क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सैनिटाइजेशन एवं डेंगू नियंत्रण संबंधी उपाय भी किए गए।
अजीमाबाद अंचल के पटन देवी कॉलोनी, बेलवरगंज, दुर्गाचरण लेन, अशोक चक्र गली, मोगलपुरा, चरखा स्कूल, गुलजारबाग हाट, नवाब बहादुर रोड, दीवान मोहल्ला एवं श्रीघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में 25 सफाई कर्मियों ने भाग लिया। सफाई कार्य के लिए 8 हाथ ठेला, 3 रोबोट बॉबकैट, 1 जेसीबी तथा 3 टाटा-407 वाहनों का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान लगभग 7 टन कचरे का उठाव कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
पटना नगर निगम द्वारा मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया और जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि पटना को स्वच्छ, स्वस्थ और रोगमुक्त शहर बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित