, Sept. 9 -- नगर निगम क्षेत्र के सभी 75 वार्डों में प्रतिदिन दो पालियों में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं वेक्टर बॉर्न डिजीज विशेषज्ञों द्वारा चिह्नित हॉटस्पॉट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार दिन में तीन बार तक फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।डेंगू के किसी मामले की जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त मामलों एवं क्षेत्रवार स्थिति के आधार पर संबंधित अंचलों की टीमों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है।

पटना नगर निगम द्वारा फॉगिंग अभियान के लिए वर्तमान में 57 वाहन माउंटेड फॉगिंग मशीनें एवं 75 हैंड-हेल्ड फॉगिंग मशीनें, यानी कुल 132 फॉगिंग मशीनें तैनात की गई हैं। अभियान में कुल 132 कर्मी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं।

मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों को 375 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक एंटी-लार्वा यूनिट तैनात की गई है।

इन टीमों द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है। इसके अतिरिक्त निगम के कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों एवं स्थानीय स्तर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर भी तत्काल कार्रवाई की जाती है।

नालियों, जलजमाव वाले स्थानों, खाली प्लॉट, निर्माणाधीन स्थल, सार्वजनिक परिसर एवं निजी परिसरों में भी संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की पहचान कर आवश्यकतानुसार एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। छिड़काव के बाद आम नागरिकों से लॉगबुक के माध्यम से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित