, Sept. 9 -- अभियान को प्रभावी बनाने के लिए फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों से जुड़े कर्मियों को एमएसयू के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है।प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव की निर्धारित प्रक्रिया, संभावित ब्रीडिंग साइट की पहचान, छिड़काव के दौरान आवश्यक सावधानियों तथा फील्ड में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई है।
पटना नगर निगम द्वारा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को भी डेंगू नियंत्रण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। आम नागरिक अपने घर, कार्यालय अथवा आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 155304 पर संपर्क कर सकते हैं।
पटना नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में नगर निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।
नागरिक अपने घरों की छत, बालकनी, कूलर, गमले, पुराने टायर, खाली डिब्बे, कंटेनर एवं अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसे सभी स्थानों की जांच कर जमा पानी को हटाएं अथवा साफ करें। घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों को समाप्त करने में नागरिकों का सहयोग डेंगू नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
पटना नगर निगम का उद्देश्य डेंगू के मामलों में आई इस गिरावट को बनाए रखते हुए लगातार निगरानी, त्वरित कार्रवाई और व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से पटना को मच्छरजनित रोगों से और अधिक सुरक्षित बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित