, Sept. 27 -- निःशुल्क ईसीजी सेवा के विस्तार से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिल रहा है। पहले इस जांच के लिए भी लोगों को निजी अस्पतालों तक जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर मुफ्त ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। इससे मरीजों को समय और अतिरिक्त यात्रा खर्च की बचत के साथ-साथ आवश्यक जांच समय पर कराने में सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में मरीजों को उनके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की समय पर जांच एवं पहचान में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं राज्य के प्रत्येक नागरिक तक आसानी से, समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचें। निःशुल्क ईसीजी जांच की बढ़ती पहुंच इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध जांच सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। 606 स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्कईसीजी सेवा और अब तक 11.43 लाख से अधिक जांच राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती पहुंच और उपयोगिता को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित