पटना , मई 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है और इस दिशा में महत्वपूर्ण निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आज कहा कि बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 67वीं बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया सीमेंट और अंबुजा सीमेंट की बड़ी औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृति दी गई है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस तथा चार परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है।

श्री चौधरी ने कहा कि सीमांचल के युवाओं को अब रोजगार के लिए घर छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उद्योग खुद उनके द्वार तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प विकसित बिहार और समृद्ध बिहार का निर्माण करना है तथा इसी दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहेहैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित