, April 10 -- राज्यसभा सांसद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए "प्रधानमंत्री मुद्रा योजना" जैसी योजनाओं के तहत उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि "लखपति दीदी योजना" न केवल महिलाओं की आय बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा था कि सरकार का तीन करोड़ महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है और अब तीन करोड़ और महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भी दो से ढाई लाख लखपतियां दीदी हैं इसे और बढ़ाने के लिए विशेष रूप से योजना चलाकर कार्य किया जा रहा है। वहीं सरकार की ओर से महिलाओं के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित