, Oct. 17 -- दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर विधि -व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं।थाना/अनुमंडल तथा आवश्यकता अनुसार जिलास्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न होने के बाद बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।सभी संवेदनशील स्थानों पर सक्षम पदाधिकारी को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में पुलिस स्कॉट की व्यवस्था की गई है। साथ ही विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों के लौटने तक प्रतिनियुक्ति कायम रखने का भी खासतौर से निर्देश दिया गया है।शत-प्रतिशत जुलूस लाईसेंस निर्गत किया जाय। सभी स्थानों पर संवेदनशील जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।पंडालों में कोई ऐसी झांकी, चित्र, स्लोगन अथवा दृश्य प्रदर्शित नहीं की जाए, जिससे किसी की भावना आहत हो।सभी पंडालों में सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे।सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि को ग्रामीण तथा सुदूर देहात क्षेत्रों से माता दर्शन करने तथा पूजा पंडाल देखने लाखों लोग नगरों की तरफ आते है। उनके आवागमन के मार्गों में सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था तथा पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया है।विसर्जन जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों पर बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
विसर्जन वाले नदी घाटों/तलाबों पर पूर्ण प्रशासनिक तैयारी यथा आवश्यकता अनुसार गोताखोरों, बचाव दल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।डीजे पूर्णत प्रतिबंधित होगा। पंडालों में बजने वाले लाउडस्पीकर निर्धारित डेसिबल पर बजाना होगा तथा रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।असामाजिक तत्वों पर बंध-पत्र भरवाने की कार्रवाई की गई है।आवश्यकता पड़ने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सीसीए की धारा-3 एवं बीएनएसएस की धारा-170 के अन्तर्गत भी कार्रवाई की जा सकती है।जहां साम्प्रदायिक घटना या आपसी विवाद घटने की संभावना हो वहां दोनों पक्षों पर निष्पक्ष रूप से धारा-126 बीएनएसएस के अन्तर्गत ससमय बंध-पत्र भरवा लिये जाने का निर्देश दिया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष चौकसी बरतने, 24 घंटा पेट्रोलिंग, भारत-नेपाल सीमा तथा पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया है। किसी भी परिस्थिति में सोशल मीडिया पर असमाजिक तथा अराजक प्रकृति की सामग्री या टिप्पणी आदि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति 16 से 24 अक्टूबर तक की गई है। इसमें पुलिस उपाधीक्षक 10,बिविसपु की 34 कम्पनी, दंगा निरोधी दस्ता 12 कम्पनी,सीएपीएफ की 11 कम्पनी, पीटीसी सिपाही 1640, विशेष पुलिस सिपाही 1362,बुनियादी प्रशिक्षु सिपाही 16624 और गृहरक्षक 5100 शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित