, Oct. 16 -- जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल 20 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन तक अपने निर्धारित स्थलों पर मुस्तैद रहेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। उन्हें पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त स्वप्निल रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर 9031071442 है। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) को नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा अश्रुगैस दस्ता और वज्रवाहन को तैयार हालत में रखने का निर्देश दिया गया है। अग्निशमन विभाग को भी 17 अक्टूबर की अपराह्न से अग्निशमन दस्ते की एक इकाई नियंत्रण कक्ष में तैनात रखने को कहा गया है।

इसके अतिरिक्त सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने अनुमंडल मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा वहां आवश्यक दंडाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित वीएचएफ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा। सभी थाना एवं ओपी अध्यक्षों को वायरलेस सेट 24 घंटे चालू रखने तथा नियमित रूप से खैरियत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित