, March 22 -- इस कार्यक्रम के वरीय नोडल उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर ने कहा कि जनसहयोग से ही गंगा संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम के नोडल सह जिला परियोजना पदाधिकारी , जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) ,पटना दीपेन्द्र मणि ने बताया कि इस वर्ष यह सुखद संयोग है कि चैत्र छठ पूजा के पूर्व संध्या पर गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिये गंगा आरती एवं दीपोत्सव से माँ गंगा के स्वच्छता एवं निर्मलता का प्रण सभी पटनावासी ले रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश व विश्व को जल संकट से बचाव के लिए जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का समापन शांति, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने यह प्रण लिया कि वे गंगा की स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भी स्थापित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित