, Sept. 2 -- बंजारी नाला के संबंध में कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई। संबंधित योजना के लिए तकनीकी स्वीकृति एवं आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।कार्यपालक अभियंता सारण नहर प्रमंडल से समीक्षा में कम जलप्रवाह वाली नहरों के पुनर्स्थापन कार्य की स्थिति की जानकारी ली गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 104 योजना इकाइयों को मनरेगा के तहत समर्पित किया गया है, जिनमें कई योजनाएं पोर्टल पर अपलोड हैं तथा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं। जिला पदाधिकारी ने स्वीकृत योजनाओं की भौतिक जांच एवं कार्य प्रगति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

नहरों में अतिक्रमण एवं जलप्रवाह में बाधा से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित