, Sept. 23 -- जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विशेष शिविरों के सफल आयोजन, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन शिविर का लाभ उठा सकें।जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, पटना को निर्देश दिया है कि प्रखंडवार विशेष शिविरों के लिए मेडिकल बोर्ड एवं चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का रोस्टर तैयार कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। चिकित्सकीय जांच दल में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण-पत्र निर्गमन की प्रक्रिया शिविर स्तर पर ही अधिकतम रूप से पूरी की जा सके।
प्रखंड स्तरीय शिविरों में चिकित्सकीय जांच के बाद जिन दिव्यांगजनों को जिला स्तर पर रेफर किया जाएगा, उनके लिए जिला स्तर पर विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा, ताकि उनकी जांच एवं प्रमाण-पत्र संबंधी प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने निकटतम प्रखंड में आयोजित विशेष शिविर में उपस्थित होकर लंबित अथवा नए यूडीआईडी आवेदन तथा मोटर ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों से संबंधित आवेदन की सुविधा का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित