पटना , मार्च 24 -- बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में कृषि विभाग का पवेलियन यहां आने वालों को खूब पसंद आया।

इस पवेलियन में कृषि के क्षेत्र में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीक और इससे होने वाले विकास को बखूबी दिखाया गया। यहां आकर किसान हों या आम लोग, उन्हें कृषि क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी विकास को जानने-समझने का अवसर मिला।

किसान अपने खेत में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर कैसे उत्पादन बढ़ा सकते हैं और इसके लिए सरकार किस तरह से मदद कर रही है, इसकी जानकारी यहां इस दौरान दी गई। यहां विभिन्न स्टॉलों पर कृषि से जुड़ी नवीनतम मशीनें मौजूद थीं। ये मशीनें यहां आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित