पटना, मार्च 19 -- िहार सरकार की तरफ से बिहार दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बिहार दिवस पर इस वर्ष मशहूर गायक सोना मोहापात्रा, शान एवं पपोन जैसे गायक अपने कला से प्रदेश के लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।। शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में और भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोकगीत, नृत्य, ध्रुपद गायन, समकालीन गीत, नाटक, हास्य कवि सम्मेलन, बिहार दर्पण, मुशायरा समेत अनेक कार्यक्रम सम्मिलित हैं।
कला संस्कृति विभाग की तरफ से 22 मार्च से 26 मार्च तक पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव का आयोजन किया जायेगा। बिहार सरकार की कला संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बार बिहार दिवस के मौके पर विभाग की तरफ से खास आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 22 मार्च को पारो, 23 मार्च को बिदेसिया, 24 मार्च को फर्क है, 25 मार्च को चारुलता एवं 26 मार्च को आधे-अधूरे का मंचन किया जायेगा। जिसके लिए राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला, फ्रेजर रोड स्थित नृत्य कला मंदिर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। वहीं इस मौके पर म्युजिक, पेंटिंग के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोना मोहापात्रा 22 मार्च को अपने गायन से जलवा बिखरेंगी। इसके साथ ही तन्हा दिल फेम शान 23 मार्च एवं 24 मार्च को और पापोन भी अपनी गायिकी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आयेंगे। यह सभी कार्यक्रम गांधी मैदान स्थित एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुचि रखने वाले अतिथियों के लिए लोक गीत, नृत्य, ध्रुपद गायन, समकालीन गीत, नाटक, हास्य कवि सम्मेलन मुशायरा समेत अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित