पटना , मार्च 22 -- बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने रविवार को बिहार दिवस के शुभ अवसर पर पटना स्थित गांधी मैदान में "उन्नत बिहार - उज्ज्वल बिहार " थीम पर आधारित राज्य स्तरीय समारोह में सहकारिता विभाग की ओर से स्थापित "सहकारिता मण्डप" का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने "सहकारिता मण्डप" में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित सहकारी संस्थाओं की गतिविधियों, उत्पादों एवं सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र राज्य की ग्रामीण एवं कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित