पटना , मार्च 23 -- बिहार दिवस पर गांधी मैदान में समाज कल्याण विभाग के पवेलियन में विकसित बिहार की झलक दिखाई जा रही है।

समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने सोमवार को पवेलियन का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "उन्नत बिहार उज्जवल बिहार" थीम के अनुरूप पवेलियन में आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गए है। इनमें विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों एवं इकाइयों के माध्यम से अपनी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए थीम-आधारित पवेलियन/स्टॉल स्थापित किए गए है।

सचिव ने बताया कि इन पवेलियनों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही बिहार की पारंपरिक कला लहठी, हस्तकरघा, मिथिला, एप्लिक, सुजनी कला हस्तनिर्मित आभूषण, रेडिमेट परिधान ब्लॉक प्रिंट, महिला हेल्पलाईन 181 तथा शी-बॉक्स परामर्श केंद्र पालना घर आदि स्टॉल मौजूद है। विभाग के अन्तर्गत संचालित संस्था आशा किरण के बच्चों के (18 वर्ष के नीचे ) द्वारा बनाये गये कलाकृति एवं महिला लाभार्थी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित