पटना , मार्च 22 -- िहार दिवस 2026 के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग एवं बिहार महादलित विकास मिशन की ओर से स्टॉल में विशेष प्रदर्शनी आयोजित किया गया। इन स्टॉल में विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। स्टॉल का उद्घाटन करते हुये मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्टॉल में मौजूद चीजों का जायजा लिया।उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में "सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड मॉडल" को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने "डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय" की उपलब्धियों और उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभागीय प्रकाशन, ब्रोशर एवं सूचना सामग्री का वितरण कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित