, Oct. 13 -- "दानवीर" पहल को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक जिले में संभावित दाताओं की सूची तैयार करने तथा नागरिकों, कॉरपोरेट संस्थानों, सामाजिक संगठनों, परोपकारी व्यक्तियों और अन्य हितधारकों को इस पहल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आवश्यक डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराना तथा पंचायत स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।साथ ही, संभावित दाताओं की स्थानीय स्तर पर पहचान एवं समन्वय को सुगम बनाने के लिए उन्हें 'मेरी पंचायत' मोबाइल एप्लिकेशन पर पंजीकृत कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
"दानवीर" पहल के माध्यम से प्राप्त संसाधन ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, पंचायतकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा ग्रामीण नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। इससे पंचायतों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं एवं विद्यार्थियों को अध्ययन और ज्ञानवर्धन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक आकलन एवं संभावित दाताओं की पहचान से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे "दानवीर" पहल को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित