, Oct. 6 -- "दानवीर" पहल ऐसे नागरिकों को पंचायतों की आवश्यकताओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगी।निदेशक ने बैठक में बिहार में पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस केंद्र के माध्यम से कार्यपालक सहायकों द्वारा नागरिकों को 64 प्रकार की लोक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, ग्राम कचहरी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल एवं अन्य आवश्यक परिसंपत्तियों की उपलब्धता बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण और पंचायतों के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

"दानवीर" पहल के तहत कोई भी इच्छुक नागरिक मेरी पंचायत पोर्टल या इसके मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं पुस्तकालय के लिए परिसंपत्ति दान कर सकता है।

इस पहल के तहत दान किए गए कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का पंजीकरण, संबंधित ग्राम पंचायत से मैपिंग, वितरण, स्थापना तथा उपयोग की स्थिति ऑनलाइन दर्ज एवं मॉनिटर की जा सकेगी।

दानदाता द्वारा दिए गए उपकरण की मेक, मॉडल, स्पेसिफिकेशन, संख्या, संबंधित ग्राम पंचायत, दान की तिथि आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक दान के लिए विशिष्ट आर्डर /डोनेशन आइडीतथा परिसंपत्ति के लिए एसेट आइडीउपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके माध्यम से उपकरण की डिलीवरी, स्थापना एवं वर्तमान उपयोग की स्थिति की डिजिटल निगरानी संभव होगी। नागरिक सहभागिता से पंचायतों को मजबूती"दानवीर" पहल के माध्यम से आम नागरिक एवं संस्थाएं ग्राम पंचायतों एवं पुस्तकालयों के लिए उपयोगी परिसंपत्तियां दान कर ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की उपलब्धता बढ़ा सकेंगे।

दान की गई परिसंपत्तियों का पंजीकरण, पंचायत से मैपिंग, डिलीवरी, स्थापना एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

बिहार सरकार द्वारा राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर जिला एवं पंचायत स्तर तक "दानवीर" पहल को पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक नागरिकों और संस्थाओं को इस जनभागीदारी अभियान से जोड़ा जाएगा।

"दानवीर" पहल के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता से ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों को बढ़ाने, डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने तथा परिसंपत्तियों के प्रभावी एवं पारदर्शी प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित