, Oct. 7 -- प्रमंडलीय आयुक्त ने गांधी मैदान में पर्याप्त संख्या में फायर ब्रिगेड की उपलब्धता, नियमित पेयजल आपूर्ति तथा पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावी स्क्रीनिंग व्यवस्था करने तथा मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। भीड़ प्रबंधन एवं निगरानी के लिए गांधी मैदान में वॉच टावर बनाए जाएंगे तथा पूरे कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही, गांधी मैदान में कंट्रोल रूम एवं एक अतिरिक्त स्थायी पुलिस आउटपोस्ट की व्यवस्था की जाएगी।प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि दशहरा एवं रामलीला महोत्सव के दौरान गांधी मैदान में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के आवागमन, सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा सभी व्यवस्थाओं का पूर्व से निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को दूर कर लिया जाए। गांधी मैदान में दशहरा एवं रामलीला महोत्सव को पूरी भव्यता, गरिमा और सुरक्षित वातावरण में आयोजित करने के लिए जिला एवं प्रमंडलीय प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
बैठक में एसपी ट्रैफिक सागर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कृतिका मिश्रा उपनिदेशक खाद्य,श्रीमती प्रतिभा सिन्हा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित