, May 21 -- मंत्री श्री प्रकाश ने पंचायत में संचालित विकास कार्यों और स्थानीय चुनौतियों की जानकारी ली। विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्धता व साफ-सफाई जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि तेलकप पंचायत के कुछ वार्डों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता अभी भी एक प्रमुख चुनौती है, जिसे दूर करने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग कर रहा है। उन्होंने पंचायत को जनहित व सतत विकास के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विभाग के निदेशक ने भी मुखिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की। निदेशक ने पंचायत सचिव के कार्यों की सराहना करते हुए संचालित विकास कार्यों व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताया।

वहीं, मुखिया अनीता टोप्पो ने कहा कि यह सम्मान पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस पुरस्कार राशि का उपयोग पंचायत के विकासात्मक कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत संसाधन केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने उनके क्षमता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में काफी सहायता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित