, April 29 -- प्रो. विद्यानाथ झा, प्रो. शारदा नंद चौधरी, इंदिरा कुमारी, अजीत कुमार मिश्र, उमेश राय, अभिषेक कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 से लगातार इन तालाबों के सीमांकन की मांग की जा रही है, लेकिन अबतक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब तो दिन के उजाले में सरकारी तंत्र ही तालाबों को भर रहे हैं।

तालाब बचाओ अभियान के संयोजक नारायण जी चौधरी ने बताया कि सात मई को लहेरियासराय स्थित धरना स्थल तक विशाल जन-आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसके लिए डा. अमरजी कुमार, अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, डा. विजय कुमार, प्रकाश बंधू, अविनाश भास्कर के नेतृत्व में आयोजन समिति का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित