, April 12 -- मनोरंजन के लिहाज से भी जू में कई आकर्षण की चीजें हैं। बच्चों के लिए विशेष चिल्ड्रेन पार्क की व्यवस्था है, जहां वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट निर्धारित है। इसके अलावा 3डी थिएटर और जल उद्यान जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह निःशुल्क हैं और परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं।
प्राकृतिक विविधता के लिहाज से भी जू समृद्ध है। यहां लगभग 93 प्रजातियों के 1100 वन्यजीव और करीब 800 प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं।इसी क्रम में वन्यजीव संरक्षण और विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से जू में सीमित स्तर पर वन्यप्राणियों की अदला-बदली की योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत पटना जू से दो नर इंडियन ग्रे भेड़िये और एक मादा ग्रे भेड़िया रोहतक जू हरियाणा भेजा जाएगा। बदले में रोहतक जू से दो ग्रीन इगुआना और दो सिल्वर फेजेंट को पटना जू लाया जाएगा।
वहीं संजय गांधी जैविक उद्यान से दो नर इंडियन ग्रे भेड़िये, दो मादा ग्रे भेड़िये, एक बाघ, चार घड़ियाल, दो कॉमन रैट सांप और दो कॉमन बार्न उल्लू को दिल्ली चिड़ियाघर भेजा जाएगा। वहां से बदले में एक मादा सफेद बाघ, छह शांघाई हिरण (जिसमें दो नर और चार मादा हिरणें), चार सफेद ब्लैकबक ( दो नर और दो मादा), चार रोजी पेलिकन, चार पेंटेड स्टॉर्क पटना जू लाए जाएंगे। कुल मिलाकर पटना जू से 15 जानवर विभिन्न चिड़ियाघरों को भेजे जाएंगे और बदले में 23 जानवर आने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित