, July 19 -- जीविका के अधिकारियों का कहना है कि मंत्री और प्रधान सचिव से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में ही समूहों से जुड़ीं इन दीदियों के लिए अलग-अलग जिलों में विशेष ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इन दीदियों को सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन के साथ ही दूसरे कई क्षेत्रों में कौशल विकास से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों की टीम दे रही है। हाल ही में हाजीपुर के बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (बीका) में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं जीविका दीदियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 250 से भी अधिक दीदियों ने भाग लिया।
फ्लिपकार्ट के विशेषज्ञों ने इन सभी दीदियों को अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, डिजिटल मार्केटप्लेस और ई-कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय का विस्तार करने संबंधी प्रशिक्षण दिया था।
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना कई बार कर चुके हैं। साथ ही इन्हें सशक्त बनने के लिए कर स्तर पर उन्हें खास मदद प्रदान करवा रह हैं। बैंक से लोन दिलवाना हो या वित्तीय सहायता सभी विभाग के स्तर से दिए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित