, Oct. 5 -- जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग/शाखा से संबंधित लंबित मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से संबंधित आवेदनों एवं शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलांतर्गत सभी विद्यालयों/ सभी स्वास्थ्य केंद्रों का रंग रोगन, साफ-सफाई दिवाली पूर्व हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे ।उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए कहा कि हर घर नल का जल हर घर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, एससी/ एसटी महिला छात्रावास निर्माण, पिछड़ा/ अति पिछड़ा स्कूल निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बिहार विधान परिषद निर्वाचन एवं आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलान्तर्गत सभी शस्त्रों का सत्यापन यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि जिलांतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से आच्छादित शत प्रतिशत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण शीघ्र सुनिश्चित करेंगे ।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सभागार में, एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण प्रखंड कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित