, Sept. 10 -- राहत सामग्री के वितरण की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 17,100 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं तथा विभिन्न प्रभावित प्रखंडों में इसकी आपूर्ति लगातार जारी है। वर्तमान में जिले में लगभग 5,000 ड्राई राशन पैकेट का स्टॉक उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता के अनुसार पैक कर प्रभावित परिवारों के बीच वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही अब तक 5,000 मेडिकल किट वितरित किए जा चुके हैं तथा 5,000 मेडिकल किट स्टॉक में उपलब्ध हैं।जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों के बीच अब तक लगभग 12,000 हैलोजन टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। इनका उपयोग पेयजल को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा एवं उपचार के लिए 08 एंबुलेंस वैन का परिचालन किया जा रहा है, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए 2,000 फूड पैकेट भी तैयार किए गए हैं। इन पैकेटों में चावल, दाना, आलू, हल्दी आदि आवश्यक सामग्री शामिल है। जिन प्रभावित परिवारों के पास खाना बनाने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन खाद्यान्न की आवश्यकता है, उन्हें आवश्यकता के अनुसार इन पैकेटों का वितरण किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, पशु चिकित्सा एवं आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में सबसे राहत की बात यह है कि जिले में नदियों के जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित