, Oct. 7 -- बैठक में जिले में लंबित न्यायालयीय मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित कोर्ट केसों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए सभी डीसीएलआर को अपने-अपने क्षेत्र के अंचल अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा एवं श्रेणीवार वर्गीकरण करने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनके निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।विधि शाखा को भी सभी न्यायालयीय मामलों का नियमित अनुश्रवण एवं फॉलो-अप करने का निर्देश दिया गया, ताकि लंबित मामलों की संख्या में लगातार कमी लाई जा सके।
बैठक में नारको कोऑर्डिनेशन कमिटी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर की परिधि को वास्तविक रूप से तंबाकू मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग एवं क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।
आगामी त्योहारों तथा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस एवं उत्पाद विभाग को नियमित एवं सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाए तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सड़क, बिजली, पेयजल एवं साफ-सफाई से संबंधित सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी एवं समयबद्ध निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
बैठक में उप विकास सहायक श्री शुभम कुमार समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित