, March 21 -- वैशाली महिला विद्यालय के समीप स्थित नमो बुद्धाय पार्क को नगर परिषद, हाजीपुर को नियमानुसार उपलब्ध कराने तथा वेंडिंग जोन को व्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद को आवश्यक सहयोग देने पर भी सहमति बनी।
बैठक में सड़क और पुल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने गांधी सेतु से आने वाली सड़क पर पासवान चौक स्थित ओवरब्रिज को हर हाल में 31 मार्च 2026 तक चालू करने का निर्देश दिया, जिससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। वहीं सिक्स लेन परियोजना के तहत चकसिकंदर के पास रुके हुए कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बरसात को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग को सभी पुल-पुलियों की सफाई बरसात से पहले सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी नगर निकायों को नालों की उड़ाही समय पर कराने का निर्देश दिया गया, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। सुभाष चौक से पासवान चौक होते हुए कोन्हारा घाट जाने वाली सड़क को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हाजीपुर और वैशाली में यातायात, सौंदर्यीकरण और शहरी विकास के क्षेत्र में तेजी से बदलाव दिखेगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित