, April 16 -- जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जब भी प्रगणक उनके घर आएं, उन्हें सही एवं पूरी जानकारी दें, जिससे सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन संभव हो सके। जनगणना के आंकड़े देश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनगणना विशिष्ट एवं उल्लेखनीय है क्योंकि यह पहली ऐसी जनगणना है जिसमें जनगणना आँकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमों से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रगणकों की ओर से विशिष्ट मोबाईल एप्लिकेशन का प्रयोग करते हुए परिवारों से आँकड़ों का संग्रहण स्वयं के स्मार्टफोन पर किया जाएगा। इसलिए जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनगणना हमारे समृद्ध लोकतंत्र को आधार प्रदान करती है तथा प्रशिक्षण जनगणना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि यह जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का पारदर्शी एवं उत्तरदायी तरीके से निर्वहन करने के योग्य बनाएगा, जिससे समयबद्ध, सटीक एवं त्रुटिहीन तरीके से जनगणना कार्यों का संचालन किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित