, Aug. 27 -- डॉ. जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्यों की दैनिक प्रगति की जिला स्तर पर अचूक, पारदर्शी एवं परिणाम आधारित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उपलब्ध मानव संसाधन के समय का सही उपयोग होना चाहिए। उन्होंने अमीनों एवं अन्य संबंधित कर्मियों की कार्यक्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए उन्हें लक्ष्य के अनुरूप कार्य में लगाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह कार्य सीधे आम लोगों के भूमि अधिकार एवं भूमि अभिलेखों से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में नेतृत्व की जिम्मेदारी लेते हुए कार्य की गति बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जहां किसी कारण से कार्य की गति प्रभावित हो रही है, वहां समस्या की पहचान कर तत्काल उसका समाधान किया जाए। किसी भी स्तर पर संसाधन या समन्वय की कमी को कार्य में विलंब का कारण नहीं बनने दिया जाएगा।

बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्ययोजना बनाकर उसी अनुरूप कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और दैनिक प्रगति के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

वहीं, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक श्री सुहर्ष भगत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की अद्यतन जिलावार स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने रैंकिंग में पिछड़ रहे जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों से टारगेट ओरिएंटेड कार्य करने के निर्देश दिए और सभी कर्मियों के प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा की बात कही।

बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सुबोध कुमार, विजय कुमार राय, सहायक निदेशक-सह-जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी श्रीमती पल्लवी, राजस्व अधिकारी श्रीमती अनुजा सिन्हा, राजस्व अधिकारी सुश्री ऐमन फातिमा समेत विशेष सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारी एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित