, Sept. 29 -- बैठक में मंत्री ने छह प्राधिकारों के कामकाज और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पद रिक्त रहने के कारण प्राधिकारों में बड़ी संख्या में मामले लंबित हुए हैं। अब पदस्थापना के बाद पीठासीन पदाधिकारी सप्ताह में छह कार्य दिवस उपस्थित रहकर लंबित मामलों का तेज गति से निष्पादन सुनिश्चित करें। इस दौरान पटना के पीठासीन पदाधिकारी हेमंत कुमार त्रिपाठी, गया के पीठासीन पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी, सारण के पीठासीन पदाधिकारी सम्पूर्णानन्द तिवारी, मुजफ्फरपुर के पीठासीन पदाधिकारी अली अहमद, दरभंगा के पीठासीन पदाधिकारी देवराज त्रिपाठी तथा सहरसा के पीठासीन पदाधिकारी हसमुद्दीन अंसारी उपस्थित थे। मंत्री ने प्राधिकारों के पदाधिकारियों से कार्यालयों की वास्तविक स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पदस्थापना स्थल पर सुविधाओं की कमी की जानकारी विभाग के संज्ञान में है। पीठासीन पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन को भी पत्र भेजा जाएगा।
विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि बेहतर एवं डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए सभी संबंधित कार्यालयों में शीघ्र आवश्यक डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में संबंधित जिलों के डीएम एवं एडीएम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराने का निर्देश भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह को दिया।
बैठक में सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी, सहायक निदेशक आजीव वत्सराज, उप निदेशक श्रीमती मोना झा, उप सचिव अविनाश कुमार, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर, अवर सचिव शिव जी, प्रशाखा पदाधिकारी श्रीमती रश्मि भारती, शशि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित