, Oct. 4 -- अलग-अलग विभागों के आपसी सामंजस्य में चलाए जा रहे इस मुहिम का ही परिणाम है बिहार की हरित आवरण 9 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंच चुका है और इसे बढ़ाकर 30 फीसदी तक करने का लक्ष्य है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत लघु जल संसाधन विभाग ने अभी तक 1,568, नगर विकास एवं आवास विभाग ने 280 और पंचायती राज विभाग ने 18 सार्वजनिक तालाबों व पोखरों का जीर्णोद्धार किया है।

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी इस अभियान को पूरी गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष कुल 662 तालाबों और पोखरों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभिन्न विभागों ने आपसी सामंजस्य में 723 स्थलों पर काम शुरू कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित