, April 23 -- सचिव श्री पाल ने स्पष्ट किया कि भीषण गर्मी के दौरान राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में निर्बाध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निदेशानुसार सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

जिन प्रमंडलों में पेयजल की लगातार समस्याएं आ रहीं हैं, उनके कार्यपालक अभियंताओं को श्री पाल ने कड़ी चेतावनी देते हुए कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। किसी भी हाल में पेयजल की समस्या न हो और इसके लिए मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।प्रत्येक सर्किल स्तर पर मुख्यालय स्तर पर नोडल पदाधिकारी नियुक्ति करने के निदेश दिए गए। पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्ति कराने के लिये लापरवाही बरतने वाले एजेंसी को डिबार करने का निदेश दिया गया।

श्री पाल ने कहा कि प्रमंडलवार रोस्टर बनाकर प्रत्येक दिन पांच डिविजन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को मोतीपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर की समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित