, Sept. 24 -- जिला प्रशासन का प्रयास है कि नल-जल योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचने वाले पेयजल की व्यवस्था को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जाए। इसी उद्देश्य से जलमीनार एवं जल टंकियों की नियमित सफाई, रखरखाव और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को अभियान के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
इस उपलब्धि में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों, अभियंताओं, कनीय अभियंताओं, तकनीकी कर्मियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि नल-जल योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, जलापूर्ति में व्यवधान अथवा पेयजल की स्वच्छता से जुड़ी शिकायत होने पर संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सूचित करें। जनसहयोग और प्रशासनिक प्रयासों के समन्वय से ही स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल निर्धारित संख्या में जल टंकियों की सफाई कराना नहीं, बल्कि हर परिवार तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास करना है। अभियान को आगे भी गति देते हुए शेष जल टंकियों की सफाई एवं प्रविष्टि का कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित