, Sept. 22 -- पंचायत स्तर पर 22 से 25 सितंबर तथा अंचल स्तर पर 22 से 28 सितंबर तक आयोजित शिविरों में अंचल अधिकारियों की प्रभावी उपस्थिति और स्पष्ट भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि लाभुकों को आवेदन देने के लिए पटना या राज्य मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय में जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी दें। लाभुकों को भ्रमित करने या गलत जानकारी देने का मामला सामने आने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने कहा कि अभियान को लेकर पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। पहले आसान मामलों का निष्पादन करें, इससे आगे के कार्यों का बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि अभियान की प्रतिदिन मुख्यालय स्तर से समीक्षा की जा रही है। इसलिए "जिस कागज की जरूरत होगी, वह मांग लेंगे" की मानसिकता के साथ काम हो और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर तत्काल कार्रवाई शुरू करें।
बैठक में अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, आजीव वत्सराज, संयुक्त सचिव गिरधारी लाल, संजय कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, नवाजिश अख्तर एवं अनुपम प्रकाश, उप सचिव अविनाश कुमार, सहायक निदेशक- सह-जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी तथा आईटी मैनेजर आनंद शंकर सहित भागलपुर, रोहतास एवं नवादा के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित