, May 20 -- कार्यशाला में आईआईटी पटना के प्रोफेसर डॉ. प्रीतम ने जनजातीय विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग, सहायक प्रोफेसर डॉ. चेतन कुमार पटेल ने ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार आधारित विकास, फिलो ऐप के प्रतिनिधि दीपेश कुमार सिंह ने जनजातीय शिक्षा में एआई के उपयोग, सी-डैक के प्रतिनिधि सगुण बैजल ने डिजिटल इंडिया के लिए इनोवेटिंग इंटेलिजेंस तथा गैर सरकारी संस्था प्रदान के प्रतिनिधि शमशाद परवेज ने ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण में तकनीक की भूमिका पर विचार साझा की। इसके अतिरिक्त वाधवानी एआई समूह की प्रतिनिधि अदिति पुथरन ने जनजातीय विकास में एआई के उपयोग, जनजातीय कार्य मंत्रालय की तकनीकी टीम ने एआई चैटबॉट एवं एफआरए तकनीक विकास विषय तथा आईआईटी पटना की सहायक प्रोफेसर श्वेता सिन्हा ने लुप्तप्राय जनजातीय भाषाओं एवं तकनीकी एकीकरण विषय पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में राज्य के 24 जनजातीय जिलों से आए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित