, Sept. 28 -- अभियान के तहत अब तक सुपौल, नवादा, रोहतास एवं पूर्वी चंपारण जिलों में सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनजातीय समुदायों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से जनजातीय शिक्षा, रोजगार एवं आजीविका, सांस्कृतिक संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं की पहुंच जैसे विषय प्रमुखता से सामने आए। इन सम्मेलनों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों और समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई और बेहतर विभागीय समन्वय की दिशा में पहल की जा रही है। शेष चिन्हित जिलों में भी इसी क्रम में सम्मेलन एवं संगोष्ठियों का आयोजन कराया जा रहा है।

जनजातीय समुदायों के विकास के लिए यह जरूरी है कि योजनाओं का निर्धारण और क्रियान्वयन स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाए। इसी उद्देश्य से आयोजित इन सम्मेलनों में समुदाय की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों से सीधे संवाद के जरिए यह समझने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें किन क्षेत्रों में सबसे अधिक सहायता की आवश्यकता है और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कहां कठिनाइयां आ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित