, July 25 -- आरा में प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर रेल परिचालन बाधित कर दिया, जबकि कई स्थानों पर सड़क जाम की घटनाएं भी हुईं।मधेपुरा में छात्रों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बाद में उनमें से कई को हिरासत में ले लिया गया।

समस्तीपुर में आइसा और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा समस्तीपुर शहर और ताजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्सों को जाम कर दिया। इससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की लगातार घटनाओं ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने दिल्ली और पटना में छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने तथा गिरफ्तार छात्र नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की।

दरभंगा में बंद का आंशिक असर देखने को मिला। निजी स्कूल बंद रहे, जबकि सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुले रहे और बाजार आंशिक रूप से खुले रहे। आइसा और आरवाईए समर्थकों ने कुछ समय के लिए आयकर चौक पर यातायात बाधित किया, लेकिन बाद में शांतिपूर्वक हट गए।

जहानाबाद में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजार खुले रहे और सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से संचालित होता रहा, जिससे जनजीवन पर विशेष असर नहीं पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित