, May 18 -- उल्लेखनीय है कि इस योजनान्तर्गत पूरे राज्य में 2,873 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का उन्नयन किया जा चुका है। जिनमें से मधुबनी में सर्वाधिक 199 किलोमीटर और पश्चिमी चंपारण में 153 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के उन्नयन का कार्य सुनिश्चित किया जा चुका है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा आगामी वर्षा ऋतु और संभावित जलजमाव की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे मानसून के दौरान भी ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित न हो।
योजना के अंतर्गत उन्नत हो रही सुदृढ़ सड़क संपर्कता का सीधा प्रभाव ग्रामीण जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बेहतर सड़क संपर्कता उपलब्ध होने से आमजनों को सुविधा मिल रही है। ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण के साथ आधारभूत संरचना को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस दिशा में लगातार तेजी से कार्य किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित