, May 20 -- बैठक के दौरान सचिव ने सीएमआर चावल आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अनुश्रवण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि हर हाल में 30 जून तक शत-प्रतिशत सीएमआर चावल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों की अरवा एवं उसना चावल की वास्तविक मांग का अध्ययन कराकर 30 जून तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त सचिव ने "रबी विपणन मौसम 2026-27" अंतर्गत मसूर अधिप्राप्ति अभियान की समीक्षा करते हुए मिशन मोड में खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि किसानों से अधिकाधिक मसूर की अधिप्राप्ति सुनिश्चित कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उपलब्ध कराया जाए।lबैठक में विभाग के विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सहित निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सहकारिता विभाग, नाफेड एवं एनसीसीएफ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित