, Nov. 2 -- उत्कर्ष आनंद के संयोजन में 'शब्दांकुर' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा अपनी कविता, कहानी और व्यंग्य रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अंजनी धर के संयोजन में 'हुनर' कार्यक्रम होगा। इसमें कहानी लेखन, माइम शो, वेस्ट क्राफ्ट, सेल्फी चैलेंज, कलर लस्ट और ब्रेन ड्रेन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 70 से अधिक स्कूलों के करीब पांच हजार बच्चों के शामिल होने की संभावना है।
सिनेमा प्रेमियों के लिए 'सिनेमा-उनेमा' फिल्म फेस्टिवल के तहत विशेष सिनेमा हॉल बनाया जाएगा। कुमार रविकांत के संयोजन में प्रतिदिन फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म और वृत्तचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
डॉ. विकास शंकर के संयोजन में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें देश के प्रमुख चिकित्सक हिस्सा लेंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से श्रोताओं को सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा। वहीं, जयप्रकाश के संयोजन में प्रतिदिन 'काव्यकथा' कार्यक्रम आयोजित होगा एवं चंदन द्विवेदी और रजत सहित कई कवि भव्य कवि सम्मेलन में भाग लेंगे।
मेले में मुकेश कुमार के संयोजन में भव्य कला दीर्घा बनाई जाएगी। इसमें युवा, लोक, वरिष्ठ और पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार के कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी लगेगी। सरिता मिश्रा के संयोजन में 'स्कूल उत्सव' के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चे गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
प्रशांत रंजन के संयोजन में मेले का लोकप्रिय कार्यक्रम 'जनसंवाद' आयोजित होगा, वहीँ, रेखा भारती मिश्रा के संयोजन में 'कोचिंग मास्टर' और 'ज्ञान रोजगार' कार्यक्रम होंगे।
आयोजकों के अनुसार, मेले में देशभर के कई चर्चित पत्रकार, लेखक, साहित्यकार, कवि और कथाकार शामिल होंगे। इनमें हर्षवर्धन त्रिपाठी, भावना शेखर ,अनंत विजय, पूनम सिंह, डॉ. विनय कुमार, मदन कश्यप, जयप्रकाश पांडेय, निवेदिता झा, संजय कुंदन, अनिल विभाकर, वीणा अमृत, खुर्शीद अकबर जैसे नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित