, May 11 -- गन्ना उद्योग मंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे खेती की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।

बैठक में चीनी मिलों की कार्यप्रणाली, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था, पेराई सत्र की तैयारी तथा किसानों के हित में किए जा रहे समन्वयात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई।

मंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्रीय स्तर पर नियमित भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने, फसल की स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी आय में वृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार, ईखायुक्त अनिल कुमार झा, विशेष कार्य पदाधिकारी प्रीति सिन्हा, संयुक्त ईखायुक्त वेदव्रत कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित